लोनी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मंगलवार को पावी सादकपुर गांव के पास घिटौरा मोड़ से दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया हैं। उनके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद हुई है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम अमन उर्फ अरमान और अमन निवासी जीवन गेट पूजा कॉलोनी बताएं हैं। अमन उर्फ अरमान पर दिल्ली में एक, ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में पांच, लोनी बार्डर थाना और नंदग्राम थाने पर वाहन चोरी का मुकदमा दर्ज है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि बाइक के उत्तरी दिल्ली दयालपुर से चोरी की थी।