फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ईएमयू रहीं रद्द, कोसीकलां-गाजियाबाद शटल का रूट बदला

Mon, 23 Jan 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
train - फोटो : File Photo
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल के चलते सोमवार को गाजियाबाद-नई दिल्ली रेल रूट बाधित रहा। नई दिल्ली-गाजियाबाद के बीच चलने वाली दो ईएमयू ट्रेनें रद्द रहीं, वहीं कोसीकलां से गाजियाबाद आने वाली शटल का रूट बदला गया।
विज्ञापन


सदर आने वाले यात्रियाें को परेशानी का सामना करना पड़ा।कोसीकलां से गाजियाबाद आने वाली शटल 64901 नई दिल्ली होते हुए गाजियाबाद जाती है। सोमवार को नई दिल्ली में फुलड्रेस रिहर्सल होने के चलते ट्रेन के परिचालन में बदलाव कर दिया गया।

इसके अलावासोमवार को गाजियाबाद-नई दिल्ली के बीच चलने वाली दो ईएमयू (64423/64430) रद्द रहीं। रेलवे अधिकारियों ने इसकी पूर्व सूचना जारी की थी, लेकिन अधिकांश यात्रियों को इसकी जानकारी नहीं थी। इसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें