फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: एंबुलेंस अनियंत्रित होकर बाइक-स्कूटी से टकराई, तीन कांवड़ियों की मौत, दो लोगों की हालत नाजुक

Sun, 20 Jul 2025 12:19 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

Delhi Meerut Road Accident : कादराबाद में शनिवार को रात मेरठ की ओर से आई एम्बुलेंस ने स्कूटी और बाइक में टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची मोदीनगर पुलिस ने घायलों को मेरठ स्थित सुभारती हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां दो कांवड़ियों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, एंबुलेंस चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
Ghaziabad Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ से मोदीनगर आ रही जीवन हॉस्पिटल की एम्बुलेंस ने स्कूटी और बाइक सवारों को शनिवार की देर रात टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दो और बाइक सवार एक कांवड़िए की मौत हो गई। घायलों को मेरठ स्थित सुभारती अस्पताल में पुलिस ने भर्ती कराया। 

विज्ञापन


जिले की सीमा पर स्थित कादराबाद में शनिवार को रात मेरठ की ओर से आई एम्बुलेंस ने स्कूटी और बाइक में टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची मोदीनगर पुलिस ने घायलों को मेरठ स्थित सुभारती हॉस्पिटल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने देर रात दो कांवड़िए सचिन उर्फ जोनी (22) पुत्र कालू राम निवासी गगन विहार साहिबाबाद और अभिनव समानिया (25)  पुत्र विजयपाल निवासी ई6 गोविन्दपुरम गाजियाबाद को मृत घोषित कर दिया। जबकि बाइक सवार रितिक (22)  पुत्र ऋषिपाल निवासी कृष्णा नगर गाजियाबाद की उपचार के दौरान मौत हो गई।

जबकि एम्बुलेंस में सवार नर्सिंग स्टाफ अजय कुमार (25) पुत्र बाल बहार निवासी हर्ष विहार थाना मण्डौली दिल्ली और हारुन (30) पुत्र इकराम निवासी कलछीना थाना भोजपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मोदीनगर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीपी ग्रामीण ने बताया कि मोनू निवासी हनुमानपुरी मोदीनगर एम्बुलेंस चालक का पुलिस अभिरक्षा में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे: दो बाइक हादसों में दो की मौत, एक डिवाइडर से टकराई तो दूसरी में वाहन ने मारी टक्कर


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें