फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सड़क हादसों में किशोर समेत दो की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
साहिबाबाद। ट्रांस-हिंडन क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। ये हादसे एलिवेटेड रोड, यूपी गेट अंडरपास और रैपिड मेट्रो स्टेशन के पास हुए। तीनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहला हादसा लिंक रोड थाना क्षेत्र में रैपिड मेट्रो स्टेशन के पास हुआ। मूल रूप से सीतापुर के गंगापुर निवासी लाखन ने पुलिस को बताया कि 20 अगस्त की रात करीब साढ़े सात बजे उनका भाई राम प्रताप और 13 वर्षीय बेटा दीपांशु दवा लेने के लिए पैदल साहिबाबाद की ओर जा रहे थे। सड़क किनारे चलते हुए जैसे ही वे रैपिड मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार टेंपो ने दोनों को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों उछलकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक टेंपो समेत फरार हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और दोनों घायलों को नरेंद्र मोहन अस्पताल में भर्ती कराया। दीपांशु की हालत गंभीर होने पर उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां 25 अगस्त को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। राम प्रताप का इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है। परिजनों ने 2 सितंबर को थाने में शिकायत दी, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


दूसरा हादसा एलिवेटेड रोड पर हिंडन नदी के पास हुआ। खोड़ा के मिथिला विहार निवासी दीपक कुमार ने बताया कि उनका भाई दीपू झा डिलीवरी मैन का काम करता था। 23 अगस्त को वह अपनी स्कूटी से नंदग्राम में रिश्तेदार गीता देवी के घर जा रहा था। साथ में एक महिला भी बैठी थी। शाम के समय जब वह एलिवेटेड रोड से लौट रहा था तो हिंडन नदी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बुलेट बाइक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में दीपू और महिला दोनों घायल हो गए। उन्हें पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से दीपू की हालत गंभीर देखकर उसे दिल्ली के आरएमएल अस्पताल रेफर किया गया। वहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
तीसरा हादसा यूपी गेट अंडरपास के पास हुआ। नोएडा सेक्टर-66 निवासी रूपेश कुमार झा ने बताया कि उनकी पत्नी नविता सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करती हैं। 2 सितंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे वह पत्नी को वैशाली सेक्टर-3 स्थित आयकर विभाग कार्यालय से बाइक पर घर ले जा रहे थे। नविता बाइक पर पीछे बैठी थीं। यूपी गेट अंडरपास के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक का पहिया नविता के दोनों पैरों पर चढ़ गया, जिससे उनके दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए। रूपेश को भी चोटें आई हैं। नविता का मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

डीसीपी ट्रांस-हिंडन धवल जायसवाल ने बताया कि तीनों थानों में रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपी चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें