फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादनगर में दो की मौत: दोनों को बस ने कुचला, ड्यूटी से लौट रहे थे विपिन और जयपाल

Wed, 24 Jun 2026 10:40 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर।

सार

एसीपी अजय कुमार ने बताया कि डिडौली गांव निवासी विपिन त्यागी (30) पुत्र कमल सिंह और मोदीनगर की भूपेंद्रपुरी कॉलोनी निवासी जयपाल सिंह पुत्र रतन सिंह बसंतपुर सैंथली स्थित राघु टायर फैक्टरी में कार्यरत थे।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर पुलिस और परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मेरठ मार्ग पर बुधवार देर शाम बसंतपुर सैंथली गांव कट के पास तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक फैक्टरी से ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे थे। हादसे के बाद परिवारों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

 

एसीपी अजय कुमार ने बताया कि डिडौली गांव निवासी विपिन त्यागी (30) पुत्र कमल सिंह और मोदीनगर की भूपेंद्रपुरी कॉलोनी निवासी जयपाल सिंह पुत्र रतन सिंह बसंतपुर सैंथली स्थित राघु टायर फैक्टरी में कार्यरत थे। बुधवार शाम करीब छह बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। दिल्ली मेरठ मार्ग पर स्थित बसंतपुर सैंथली गांव कट के पास पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरादनगर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। दोनों की मौत की खबर से परिवारों में मातम छा गया। मृतक विपिन के परिवार में पिता कमल सिंह, पत्नी पूजा, बेटे गौरव (12), बेटी पलक (10) का रोकर बुरा हाल है। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। पिता किसान है। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। पुलिस बस और उसके चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें