फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खुर्जा जंक्शन पर यार्ड में बेपटरी हुए मालगाड़ी के दो डब्बे, प्रेशर न आने पर हुई जानकारी

Mon, 28 Apr 2025 03:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
बेपटरी हुए मालगाड़ी के दो डब्बे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टूंडला से तुगलकाबाद जा रही मालगाड़ी के दो डिब्बे रविवार रात को बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन यार्ड में पहुंचने पर बेपटरी हो गए। गनीमत रही कि दोनों डिब्बे खाली थे, जिससे बड़ा हादसा नहीं हुआ। सोमवार सुबह टूंडला से आई दुर्घटना राहत गाड़ी ने डिब्बों को वापस पटरी पर रखा। 
विज्ञापन


वहीं, अलीगढ़ से अधिकारियों ने डिब्बे  उतरने की जांच शुरू कर दी है। दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर टूंडला से 20 डिब्बे वाली मालगाड़ी रविवार रात को तुगलकाबाद जाने के लिए निकली थी। जिसमें 16 डिब्बे लोडेड और चार डिब्बे खाली थे। 

जब मालगाड़ी खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर करीब 12:20 बजे पहुंची तो इसी दौरान मालगाड़ी के दो खाली डब्बे में पटरी से उतर गए। प्रेशर ना आने पर ट्रेन में मौजूद गार्ड विवेक वर्मा को इसकी जानकारी हुई। जिस पर गार्ड ने उतर कर देखा तो मालगाड़ी के पीछे वाले हिस्से के दो डिब्बे नीचे उतरे हुए थे, जिसकी जानकारी रेलवे के अधिकारियों को दी गई। 
विज्ञापन


जानकारी होने पर रेलवे की तकनीकी टीम समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने जांच पड़ताल करते हुए उतरे दोनों डब्बों को पटरी पर लाने की तैयारी शुरू करा दी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें