मसूरी के ग्राम नाहल में आवारा कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। मंगलवार को भी कुत्तों ने दो बच्चों को काटकर घायल कर दिया। अपने मामा शाहनवाज मलिक निवासी मोहल्ला खाकियान के घर आए छह वर्षीय हुजैफा पुत्र इस्माइल निवासी कुशलिया को घर के बाहर आवारा कुत्ते ने हाथ व टांग में कई जगह काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घायल बच्चे को लेकर उसके मामा पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डासना ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार व एंटी रैबीज वैक्सीन लगाकर घायल को जीटीबी अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया, जहां उसको उपचार देकर घर भेज दिया। वहीं, नाहल निवासी आसिफ की 10 वर्षीय पुत्री शहरीन को भी आवारा कुत्ते ने टांग पर काट कर घायल कर दिया। गांव में आवारा कुत्तों का आतंक व्याप्त है, पूर्व में भी गांव में आवारा कुत्तों ने कई बच्चों व व्यस्कों को काटकर घायल कर दिया था।