मोदीनगर। गंगनहर पटरी मार्ग पर निवाड़ी पुल के समीप दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक कार सवार पिता पुत्र घायल हो गए। कार के एयरबैग खुलने से उनकी जान बच गई। आरोपी कार चालक कार समेत वहां से भाग गया। पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज की है।
उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित गांव टिकौला के रहने वाले संजय कुमार के अनुसार वह अपने पुत्र अक्षत के साथ कार द्वारा गंगनहर पटरी मार्ग होते हुए मुजफ्फरनगर जा रहे थे। जैसे ही वह निवाड़ी गंगनहर पुल के समीप पहुंचे सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने किसी वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में संजय और उनके पुत्र अक्षत घायल हो गया। कार क्षतिग्रस्त हो गई। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि तहरीर के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।