मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी से ड्यूटी पर गई एक युवती कहीं चली गई। मां ने पड़ोसी पर अगवा करने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी है। उक्त कॉलोनी निवासी एक महिला के अनुसार उनकी बीस वर्षीय पुत्री एक निजी कंपनी में जॉब करती है। बताया कि युवती बीते 11 मार्च को ड्यूटी पर गई थी, लेकिन लौटी नहीं। परिजनों ने युवती को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। मां ने पड़ोसी और उसके परिजनों पर युवती को अगवा करने का आरोप लगाया। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के अनुसार अरुण कुमार, पूनम, सचिन और आकाश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।