फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पड़ोसी पर चाकू से हमला कर हत्या करने वाले दो भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। बाइक खड़ी करने के लिए हुए विवाद में पड़ोसी की चाकू मारकर हत्या करने वाले दो भाइयों को बुधवार दोपहर इतवार पुस्ता के पास पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। झगड़े के दौरान पिता पुत्र को चाकू मारा था। पिता की मौत हो गई थी और पुत्र का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे।
विज्ञापन

एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र सिंह ने बताया कि 13 नवंबर को आसिफ निवासी शंकर विहार रब्बानी मस्जिद खोड़ा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि पड़ोसी जाकिर से नाली के ऊपर बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद जाकिर और उसके लड़के फरीद, शाकिर, वाजिद व अन्य लोगों ने मिलकर उनके पिता नन्हे मलिक और भाई सलमान पर चाकू से हमला कर दिया था। इस घटना में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में उपचार के दौरान पिता नन्हे मलिक की मौत हो गई थी। भाई का इलाज चल रहा है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया था। टीम ने इस मामले में फरार चल रहे शाद और मुजाहिद को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें