फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: क्रेन की टक्कर से स्कूटी सवार दो भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मसूरी थाना क्षेत्र में स्कूटी से जा रहे दो सगे भाई तेज रफ्तार क्रेन की टक्कर से घायल हो गए। एक भाई क्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कई अस्पताल के बाद दिल्ली एम्स में रैफर कर दिया गया। हादसे को लेकर मसूरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


मधुबन-बापूधाम थाना क्षेत्र स्थित संजयनगर के वसंत कुंज निवासी अंकित कौशिक ने मसूरी थाने में अज्ञात क्रेन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। अंकित कौशिक के मुताबिक वह 25 दिसंबर को अपने बड़े भाई आशीष के साथ स्कूटी पर हापुड़ से घर लौट रहे थे। जब वह दोनों मसूरी थाना क्षेत्र में मसूरी फ्लाईओवर से आगे बंबे पर पहुंचे तभी पीछे से आई तेज रफ्तार क्रेन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह दूर जाकर गिरे, जबकि उनका भाई क्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे पहले सीएचसी डासना और बाद में जिला अस्पताल, वहां से उसे रेफर करने के बाद सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर एम्स के लिए रैफर कर दिया गया। एम्स में वह वेंटीलेटर पर है। कार्यवाहक एसीपी मसूरी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि वाहन को ट्रेस किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें