फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सौर ऊर्जा से जगमग होंगे निगम के दो बड़े पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। बिजली की बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए नगर निगम भी अब सौर ऊर्जा का विकल्प अपनाने पर जोर दे रहा है। शहर के दो बड़े पार्कों को अगले माह तक सौर ऊर्जा से जगमग कर दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) के सहयोग से हिंडन इको पार्क में 10 किलोवाट और नंदी पार्क में 30 किलोवाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट स्थापित किया जा रहा है। सोलर सिटी योजना के तहत इस परियोजना पर 2.13 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है।
विज्ञापन

हिंडन नदी के किनारे नगर निगम ने करीब 48 हजार वर्गमीटर जमीन पर इको पार्क विकसित किया था। यह पार्क शहर का पिकनिक स्पॉट है, जिसमें पुराने गाजियाबाद के साथ ट्रांस हिंडन के लोग भी सैर-सपाटे के लिए आते हैं। इस पार्क को रंग-बिरंगी एलईडी लाइटों से रोशन किया जाएगा। बिजली की खपत का खर्च कम करने के लिए सोलर सिटी योजना के तहत यहां 10 किलोवाट के सौर ऊर्जा प्लांट का काम चल रहा है, जो जून तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसी तरह नंदी पार्क में भी 30 किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित किया जा रहा है। इसे भी जून तक शुरू कर दिया जाएगा। सोलर सिटी प्रोजेक्ट के तहत सार्वजनिक स्थलों पर 100 स्ट्रीट और 100 हाईमास्ट लाइटें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें