फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चोरी की बाइक और मोबाइल फोन के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोबाइल फोन छिनैती की वारदातों को अंजाम देने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी टीलामोड़ के भारत सिटी सोसायटी निवासी रवि राणा और भोपुरा निवासी रोहित हैं। दोनों के पास से चोरी की बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने चोरी और छिनैती करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन


एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 24 जुलाई की रात थाना पुलिस की टीम चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर आ रहे दो लोगों को चेकिंग के लिए रोका। दस्तावेज मांगने पर दोनों नहीं दिखा पाए। पूछताछ करने पर चालक रवि राणा ने बताया कि बाइक उन्होंने दिल्ली से कुछ दिन पहले चोरी की थी। जांच करने पर पता चला कि बाइक दिल्ली के करावल नगर स्थित सोनिया विहार निवासी दीपक सिंह की थी। वहीं तलाशी लेने पर रोहित के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मोबाइल फोन करीब 15 दिन पहले उन्होंने भोपुरा इलाके में ऑटो रिक्शा से जा रहे व्यक्ति के हाथ से छीना था। एसीपी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों आरोपी 25 जुलाई को कोर्ट में पेश किए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें