फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: लालकुआं पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार, 25 लाख बताई जा रही कीमत

Mon, 16 Mar 2026 05:28 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)

सार

15 मार्च को एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में दो चरस तस्करों, राजू यादव और रहीस मलिक को गिरफ्तार किया। उनके पास से पांच किलोग्राम अवैध चरस और नकदी बरामद हुई।
विज्ञापन
चरस - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स और स्थानीय पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान 15 मार्च को लालकुआं क्षेत्र में छापेमारी कर दो नशीले पदार्थ तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के पास से पांच किलोग्राम अवैध चरस, दो मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजू यादव पुत्र बद्री अहीर निवासी कपिलवस्तु नेपाल व रहीस मलिक पुत्र शमीम मलिक निवासी गाजियाबाद के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस को 14 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजू यादव नेपाल से अवैध चरस लाकर रहीस मलिक को लालकुंआ क्षेत्र में सप्लाई करने वाला है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मेरठ यूनिट के उप-निरीक्षक राहुल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर की मदद से आरोपियों का पीछा किया। 15 मार्च की सुबह जब राजू यादव नेपाल से चरस लेकर लालकुआं पुल के नीचे पहुंचा, तो वहां पहले से मौजूद रहीस मलिक अपनी मोटरसाइकिल पर उससे माल लेने आया हुआ था, जैसे ही दोनों ने बैग का लेन-देन शुरू किया तो पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। 

छापेमारी के दौरान पुलिस के पास 'ड्रग डिटेक्शन किट' और इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी मौजूद था, जिससे मौके पर ही चरस की पुष्टि और वजन किया गया। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पुलिस ने दोनों नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले राजू यादव से तस्करी करके लाई गई पांच किलोग्राम अवैध चरस और तलाशी में 7400 भारतीय रुपये और 50 नेपाली रुपये, एक मोबाइल फोन व एक बस का टिकट तथा रहीस मलिक की तलाशी में सात हजार रुपये व मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन बरामद किये हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20b(ii)c/23/60 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क के अन्य संपर्कों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें