फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 20 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात चेकिंग के दौरान 20 किलोग्राम गांजे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित गुलगंज का रहने वाला दशरथ और झारखंड के रांची स्थित बूटा गांव निवासी वीरेंद्र कुमार हैं। दोनों वर्तमान में शक्तिखंड चार स्थित झुग्गी-झोपड़ी में रह रहे थे। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने मादक पदार्थ तस्करी की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन


इंदिरापुरम थाने के दरोगा आफताब अहमद ने बताया कि टीम शुक्रवार देर रात शक्तिखंड चार स्थित ग्रीन बेल्ट के पास चेकिंग कर रही थी। तभी एक स्कूटी पर आ रहे दो युवकों ने पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास किया, लेकिन पकड़े गए। पूछताछ में दशरथ और वीरेंद्र कुमार ने अपनी पहचान बताई। पुलिस टीम को तलाशी के दौरान दोनों के पास से 20 किलोग्राम गांजा मिला। इसके बाद दोनों को थाने ले जाया गया। शनिवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें