फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: गाजियाबाद की छात्रा को अभिनेत्री बनाने का दिया झांसा, दिल्ली लाकर किया दुष्कर्म; दो गिरफ्तार

Wed, 20 Dec 2023 01:31 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में एक 10वीं की छात्रा को अभिनेत्री बनाने का झांसा देकर दिल्ली में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर की एक कॉलोनी निवासी 10वीं की छात्रा को अभिनेत्री बनाने का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि तीसरा आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन


छात्रा से इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद हीरोइन बनाने का झांसा देकर दिल्ली ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने सोमवार रात तहरीर मिलने पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया।

एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मोहननगर की राजीव कॉलोनी निवासी अक्षय और सीकरी खुर्द निवासी गौरव और दिल्ली निवासी विपिन के खिलाफ दुष्कर्म सहित कई अलग-अलग धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर अक्षय और गौरव को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार विपिन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें