साइबर सिटी की सड़कों पर इस तरह की रील बनाकर सोशल मीडिया पर लाइक व हिट पाना आसान हो गया है। एक बार फिर स्टंटबाजों ने रील बनाने के चक्कर में कश्निरेट की पुलिस को ठेंगा दिखा दिया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
साइबर सिटी की सड़क पर एक बार फिर स्टंटबाजों ने रील बनाने के चक्कर में कश्निरेट की पुलिस को ठेंगा दिखा दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक गाड़ी की छत पर बैठ कर शराब की बोतल लहरा रहा है और गाड़ी लगातार चल रही है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसीपी अपराध वरुण दहिया के मुताबिक सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी मिली है। इसमें एक सफेद रंग की कार है। जिस पर गुरुग्राम का नंबर है। इसके ऊपर बैठकर एक युवक दारू की बोतल लहरा रहा है। वीडियो चलती गाड़ी पर बनाई जा रही है।
पूरी वीडियो में आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। जांच चल रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है की सफेद रंग की हुंडई एसेंट गाड़ी है । जिस पर एचआर-26बीके-2458 लिखा हुआ है। पुलिस जांच कर रही है कि नंबर असली है या नंबर प्लेट बदली गई है। वीडियो किस स्थान का है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
लाइक और हिट के चक्कर में बनाते हैं वीडियो
साइबर सिटी की सड़कों पर इस तरह की रील बनाकर सोशल मीडिया पर लाइक व हिट पाना आसान हो गया है। अब तक की छानबीन में पांच से अधिक मामलों में पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा चुकी है। हर मामले में छानबीन के दौरान यू ट्यूबर अपनी लाइक के लिए स्टंट करता पाया गया है। कानून की धारा कमजोर होने का आरोपियों की ओर से फायदा उठाया जाता है।