फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फ्लैट बेचकर लोगों से ठगी करने करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
शालीमार गार्डन पुलिस ने गिरफ्तार किए फ्लैट बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी शुभम जैन औ
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन पुलिस ने क्षेत्र में फ्लैट का सौदा कर सात लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रामप्रस्थ निवासी शुभम जैन और लाजपत नगर निवासी अनुराग सूरी हैं। दोनों के खिलाफ मई माह में राजेंद्र नगर सेक्टर तीन निवासी दानिश ने मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश भी कर रही है।
विज्ञापन


एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि करीब छह माह पूर्व दानिश ने शुभम जैन, रामा कृष्ण विहार निवासी रचित जैन, लाजपतनगर निवासी अनुराग सूरी व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन और धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि उनके परिचित अनुराग ने उन्हें सस्ता फ्लैट दिलाने के बहाने शुभम व रचित से मिलाया था। दिसंबर 2023 में शालीमार गार्डन एक्सटेंशन एक में तीनों ने ए437 नंबर भूखंड पर बना एक फ्लैट दानिश को दिखाया। छोटा फ्लैट होने की वजह से आरोपियों ने पड़ोस वाला फ्लैट दिलाने का भी वादा किया। दोनों फ्लैट का सौदा 23 लाख रुपये में तय हुआ लेकिन लोन केवल एक ही फ्लैट पर पास हुआ। 10.60 लाख रुपये लोन मिलने के बाद सात लाख रुपये दानिश ने आरोपियों को नकद दिए। अप्रैल 2024 में आरोपियों ने एक ही फ्लैट का बैनामा किया। दूसरे फ्लैट का बाद में बैनामा कराने का आश्वासन दिया। बैनामा होने के बाद जब वह फ्लैट पर पहुंचे तब वहां एक महिला पहले से रह रही थी। छानबीन में पता चला कि जिस भूखंड संख्या के आधार पर बैनामा हुआ है असल में वह है ही नहीं।
इसके अलावा फ्लैट के बिजली बिल और संपत्ति कर के दस्तावेजों में भी फर्जीवाड़ा किया गया था। जब उन्होंने आरोपियों से रुपये वापस मांगे तब आरोपियों ने धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। एसीपी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रचित जैन और अनुराग सूरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है, जल्द ही बाकी आरोपियों को भी हिरासत में लेकर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें