फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: निजी कंपनी के कर्मी की कार से कुचलकर मासूम की मौत, हंगामा

विज्ञापन
इंदिरापुरम पुलिस थाने में विलाप करते हुए बेसुद हुइ मृतक छह वर्षीय युवराज की मां। संवाद
विज्ञापन
इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र के शक्तिखंड चार निवासी कांग्रेस यादव के बेटे युवराज (6) को कार ने रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसा दो अक्तूबर की दोपहर को हुआ। कांग्रेस यादव का कहना है कि घटना के वक्त युवराज सड़क के किनारे खड़ा होकर भंडारे का प्रसाद खा रहा था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि हादसे के वक्त बच्चा घर के पास स्थित चर्च के बाहर खेल रहा था। मौके पर कार चालक को लोगों ने घेर लिया।
विज्ञापन

परिवार वालों ने पुलिस पर चालक को मौके से भगाने का आरोप लगाते हुए थाने में जमकर हंगामा किया। पुलिस आरोपी कार चालक साहिबाबाद निवासी नितिन दीक्षित को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है । शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया।
कांग्रेस यादव मूलरूप से बिहार के बेगूसराय स्थित अख्तियारपुर टोला बलिया के रहने वाले हैं। शक्तिखंड चार में वह परिवार के साथ झुग्गी-झोपड़ी में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को उनका बेटा युवराज क्षेत्र में ही आयोजित भंडारे में प्रसाद खाने गया था। सड़क किनारे खड़ा होकर प्रसाद खा रहा था तभी पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवराज कार के नीचे आ गया और पहिये से कुचल गया। स्थानीय लोगों ने गाड़ी को रोककर चालक को घेर लिया। आरोप था कि मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने गाड़ी चालक को मौके से भगा दिया। इसके बाद परिवार वाले इंदिरापुरम थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे के वक्त बच्चा चर्च के बाहर खेल रहा था। कार चालक को भगाने का आरोप निराधार है। आरोपी कार चालक नितिन दीक्षित जो एक आईटी कंपनी में कार्यरत है, उसे हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। परिवार व क्षेत्र के लोगों को समझाकर मामला शांत करा दिया गया था।
विज्ञापन

इंदिरापुरम पुलिस थाने में विलाप करते हुए बेसुद हुइ मृतक छह वर्षीय युवराज की मां। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें