एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि रामप्रस्थ ग्रीन निवासी किशन कुमार ने विदेश में नौकरी का झांसा देकर 2.95 लाख रुपये ठगी होने की शिकायत मंगलवार रात की थी। पुलिस ने मामले में छानबीन के बाद बृहस्पतिवार रात मनीष कुमार गोंड और शाहरुख खान को गिरफ्तार किया था। एसीपी ने बताया कि आरोपियों ने वैशाली सेक्टर-एक मे जय अम्बे इंटरप्राइजेज नाम से ऑफिस खोला था।
इन देशों में नौकरी दिलवाने का देते थे झांसा
आरोपी लोगों को विदेश (अजरबैजान, दुबई, कुवैत, मालदीव) में नौकरी का झांसा देते थे। इसके बाद उनका पासपोर्ट जमा करके लाखों की रकम ऐंठते थे। इसके अलावा फर्जी वीजा और टिकट भी पीड़ित को देते थे। आरोपियों के कार्यालय से पुलिस को 22 लोगों के पासपोर्ट भी बरामद किए हैं। दोनों से अभी पुलिस पूछताछ कर रही है।