मुरादनगर पुलिस ने पकड़े दो मोबाइल चोर। संवाद
- फोटो : Sanvad
मुरादनगर। मलिकनगर कॉलोनी में घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने वाले दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के मोबाइल व चाकू बरामद किए। पकड़े गए चोर मोबाइल कम कीमत में बेच देते थे।
पुलिस ने बताया कि 17 फरवरी को ऑनलाइन शिकायत मिली कि चोरों ने घर में घुसकर दो मोबाइल चोरी कर लिए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरी हुए मोबाइल को सर्विलांस पर लगा दिया। बताया कि मंगलवार को सूचना के आधार पर दो चोरों को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी का मोबाइल व चाकू बरामद किया। पुलिस ने दूसरे मोबाइल के बारे में चोरों से पूछा तो उन्होंने बताया कि वह मोबाइल किसी राह चलते को बेच दिया, पूछताछ में चोरों ने अपना नाम चीनू निवासी गांव अबूपुर थाना व समीर निवासी रावली रोड बताया है।