फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ग्राम प्रधान की पुत्री के शादी समारोह में खूनी संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी के गांव ड़बाना स्थित बालाजी फार्म हाउस में ग्राम प्रधान की पुत्री के शादी समारोह में सोमवार रात पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष हो गया। आरोपी हमलावरों ने ग्राम प्रधान के चचेरे भाई गजेंद्र को गोली मार दी और एक अन्य ग्रामीण योगेश त्यागी पर पिस्टल की बट व धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए नगर के निजी अस्पताल भेजा गया, वहां से उन्हें गंभीर हालत के चलते गाजियाबाद रेफर कर दिया। पुलिस ने चार हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव ड़बाना स्थित बालाजी फार्म हाउस में ग्राम प्रधान अनिता चौधरी व अजय चौधरी की पुत्री का शादी समारोह चल रहा था। शादी समारोह के दौरान गांव निवासी राहुल त्यागी और गांव फिरोजपुर के रहने वाले मांगेश से पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई। प्रधान के चचेरे भाई विकास ने बताया कि इसी बीच राहुल त्यागी का भाई लोकेन्द्र त्यागी और चर्चिल निवासी कस्बा पतला व एक अज्ञात हथियारों से लैस होकर फार्म हाउस में घुस गए। इसके बाद वहां माहौल बिगड़ गया। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के कारण विकास के भाई गजेन्द्र और गांव फिरोजपुर निवासी योगेश त्यागी से गाली गलौज करते हुए मारपीट की।
गुस्साए हमलावरों ने गजेन्द्र पर जानलेने की नियत से फायरिंग कर दी। गोली लगते ही लहूलुहान गजेन्द्र जमीन पर गिर गए। इसके बाद हमलावरों ने योगेश त्यागी के सिर पर धारदार हथियार और पिस्टल से ताबड़तोड़ प्रहार किए। परिजनों ने बताया कि योगेश के सिर पर छह से अधिक स्थानों पर गहरे जख्म है। उन्हें 35 टांके लगे है। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार लोकेन्द्र त्यागी, राहुल त्यागी निवासी गांव ड़बाना और चर्चिल निवासी कस्बा पतला व एक अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


धारा 138 के वाद में फैसले के लिए दबाव बनाने के लिए दिया घटना को अंजाम
विकास कुमार के अनुसार योगेश त्यागी पक्ष और लोकेन्द्र त्यागी पक्ष में धारा 138 का वाद चल रहा है। आरोप है कि लोकेन्द्र त्यागी पक्ष इस वाद में लगातार फैसले का दबाव बना रहा है। फैसला नहीं होने के कारण आरोपी उनसे रंजिश रखते हैं। आरोपियों ने फैसला नहीं करने पर घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने धमकाया कि इस बार तो बच गए मगर अगली बार जिंदा नहीं बचोगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें