फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ढाई वर्षीय बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला, लोगों ने छुड़ाया

विज्ञापन
बच्चे पर कुत्ते के हमले का सीसीटीवी फुटेज का स्क्रीनशॉट। 
विज्ञापन
गाजियाबाद। ढाई साल के मासूम को आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर 150 फुट तक घसीटकर घायल कर दिया। बच्चे के पैर में पांच स्थानों पर गहरे जख्म हो गए हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चे को किसी तरह छुड़ाया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में डर बैठ गया है। मामला राजनगर एक्सटेंशन के केडीपी ग्रैंड सवाना सोसायटी का है। सोमवार को सोसायटी में पहुंची नगर निगम की टीम तीन कुत्ते पकड़कर ले गई।
विज्ञापन

सोसायटी निवासी अंकुर शर्मा ने बताया कि उनका बेटा नमन सेंट्रल पार्क में खेल रहा था। इस दौरान छह-सात आवारा कुत्तों ने नमन पर हमला कर उसे गिरा दिया। बच्चे के पैर को पकड़कर कुत्ते घसीटने लगे तो वहां मौजूद लोगों और गार्ड ने उसे बचाया। करीब तीन मिनट तक कुत्ते हमलावर रहे। अंकुर ने बताया कि नमन को लेकर नजदीक के अस्पताल ले गए, जहां करीब दो घंटे तक रहना पड़ा। नमन इतना डर गया है कि कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर रोने लगता है। रात भर उसे बुखार रहा। डॉक्टरों का कहना है कि 10 से 15 दिन में घाव भर जाएगा। नगर पशु चिकित्साधिकारी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि सोसायटी में टीम भेजी गई थी। टीम तीन कुत्तों को पकड़कर ले गई। रोजाना 10 से 12 कुत्तों को पकड़कर एबीसी सेंटर पर लाया जा रहा है।


तीन दिन में आठ लोगों को कुत्तों ने किया घायल
केडीपी ग्रैंड सवाना में कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। सोसायटी निवासी राहुल बालियान ने बताया कि सोसायटी में मौजूदा समय में 35 से 40 आवारा कुत्ते हैं। आए दिन किसी न किसी को कुत्ते काटकर घायल कर रहे हैं। पिछले तीन दिनों में कुत्तों ने विजेश कर्णवाल, करम सिंह डोगरा, विकास सिंह, निधि, स्वर्णलता, नमन, राजन को कुत्तों ने काटकर घायल किया कर दिया है। 26 जनवरी को चार लोगों को कुत्तों ने काटा। एओए सचिव बालियान का कहना है कि कुछ पशु प्रेमियों की वजह से समस्या बढ़ती जा रही है। इसका समाधान जल्द नहीं किया गया तो निवासी सड़क पर उतरने का मजबूर होंगे।
विज्ञापन





सोसायटी में हुई बैठक, लोगों में गुस्सा
एओए अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि कुत्तों का आतंक काफी बढ़ गया है। नगर निगम और प्रशासन की ओर से कोई राहत नहीं मिलने पर लोगों में गुस्सा है। सोमवार को निवासियों के साथ बैठक की गई। उन्होंने बताया कि सोसायटी के गेट के पास फीडिंग प्वाइंट बनाया गया है लेकिन कुछ पशु प्रेमी कुत्तों को अंदर लाकर इधर-उधर खाना खिलाते हैं। जब एतराज किया जाता है तो लड़ने को तैयार हो जाते हैं। बैठक में पुलिस को भी बुलाया गया और समस्या से अवगत कराकर लिखित शिकायत की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें