फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्ले स्कूल में आतिशबाजी से ढाई साल का मासूम झुलसा

विज्ञापन
पटाखों से झुलसा रिदय भास्कर। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित वीवीआईपी एड्रेस सोसायटी में रहने वाले ढाई वर्षीय बच्चे के पिता ने प्ले स्कूल की दो अध्यापिकाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि स्कूल परिसर में दीपावली के दौरान आतिशबाजी कराई गई, जिसकी चपेट में आकर उनका बेटा झुलस गया। जलते अनार से निकले बारूद के कण बच्चे के चेहरे, कान और हाथ में धंस गए। पिता का आरोप है कि शिकायत करने पर अध्यापिकाओं और स्कूल प्रबंधन ने अपनी गलती मानने से इन्कार कर दिया। घटना के 10 दिन बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। वहीं, स्कूल की प्रबंधक ने आरोपों से इन्कार किया है।
विज्ञापन

एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि वीवीआईपी एड्रेस सोसायटी के फ्लैट संख्या आर-1207 में रहने वाले रवि भास्कर का बेटा रिदय टॉय जोन प्ले स्कूल में पढ़ता है। पिता का आरोप है कि पांच नवंबर को स्कूल परिसर में अभिभावकों की अनुमति के बिना बच्चों से पटाखे जलवाए गए। इस दौरान पटाखों की चिंगारी और बारूद के कणों की चपेट में आने से बच्चा झुलस गया।
पिता ने हादसे के लिए स्कूल प्रशासन और वहां कार्यरत दो शिक्षिकाओं पूजा व दीपा को जिम्मेदार ठहराया है। बच्चे के इलाज और अन्य व्यस्तताओं के चलते उन्होंने 15 नवंबर की रात नंदग्राम थाने में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने दोनों शिक्षिकाओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 125(ए) और 288 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। एसीपी ने बताया कि पीड़ित ने घटना की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दीपा, प्रबंधक, टॉय जोन प्ले स्कूल का कहना है कि पांच नवंबर को मात्र ढाई घंटे के लिए दीपावली कार्यक्रम के लिए बच्चे आए थे। सीसीटीवी में बच्चा स्कूल आता और स्वस्थ घर जाता दिखाई दे रहा है। छह नवंबर को अभिभावकों का कॉल आया और अभद्रता की गई। हमारे स्कूल में बच्चे को कोई चोट नहीं आई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें