फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सिक्योरिटी एजेंसी के प्रबंधक को हनीट्रैप में फंसाकर लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीनगर। मेरठ के बागपत रोड निवासी सिक्योरिटी एजेंसी के प्रबंधक को हनीट्रै्प में फंसाकर लूट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से नकदी और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई है। पुलिस मामले में एक महिला सहित तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

मेरठ के बागपत रोड निवासी प्रमोद कुमार एक निजी सिक्योरिटी एजेंसी के प्रबंधक हैं। मूलरूप से भोजपुर के गांव कलछीना निवासी महिला आरती नौकरी मांगने प्रमोद के आफिस गई थी। आरती ने आधार कार्ड देने के बहाने प्रमोद कुमार को निवाड़ी रोड स्थित किराए के मकान पर बुलाया और नग्न हो गई। इसके बाद आरती के चार साथी भी वहां पहुंच गए थे उन्होंने अपने आप को सीबीआई अधिकारी, एसओजी व पत्रकार बताकर प्रमोद कुमार की आरती के साथ अश्लील फोटो वीडियो बनाकर समझौते के नाम पर दस लाख रुपये मांग थे। आरोपियों ने प्रमोद कुमार को कार में बंधक बनाकर उनसे 48 हजार रुपये व अंगूठी लूट ली थी। पुलिस ने प्रमोद कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर तीन अक्तूबर को घटना का खुलासा करते हुए आरती व मेहराज चौधरी और वसी मोहम्मद निवासी गांव धौलड़ी थाना जानी मेरठ को गिरफ्तार कर लिया था। घटना का मुख्य आरोपी युसुफ चौधरी सहित दो लोग फरार चल रहे थे। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि फरार चल रहे आरोपी युसुफ निवासी गांव धौलड़ी थाना जानी मेरठ व मुनेंद्र उर्फ मोनू निवासी गांव राजपुर गढ़ी थाना बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दस लाख रुपये वसूलने के लिए प्रमोद कुमार की जबरन अश्लील फोटो, वीडियो बनाया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई कार व 35 सौ रुपये की नकदी और चार मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें