फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: घर से नकदी और गहने चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के गांव शाहजहांपुर में चोरों ने घर में रखे तीस हजार रुपये और सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए। घटना के समय महिला पड़ोस में धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने गई थी। लौटने पर महिला को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गांव शाहजहांपुर निवासी रिमझिम ने बताया कि वह शनिवार को पड़ोस में कीर्तन में गई थीं। घर पर उनकी बहन व बच्चे थे। आरोप है कि तभी गांव निवासी दो युवक वहां पहुंचे और मौका देखकर संदूक का ताला तोड़कर घर में रखे तीस हजार रुपये और सोने चांदी के गहने चारी कर ले गए। रिमझिम कीर्तन से घर लौटीं तो संदूक का ताला टूटा मिला और घर का सारा सामान बिखरा था। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि गांव निवासी विकास कश्यप और तुषार पुत्र ललित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विकास को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 13 हजार रुपये और सोने-चांदी के गहने बरामद किए हैं। तुषार की तलाश में दबिश दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें