सीसीटीवी में आरोपी बाहर निकलते दिखे
इसके करीब सवा तीन घंटे बाद रात 11 बजे एक आरोपी बाहर निकलता दिखाई दिया। कुछ देर बाद अन्य आरोपी भी दूसरे रास्तों से निकल गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने करीब तीन घंटे तक बच्ची के साथ बर्बरता की।
कमरे में मिले हैवानियत के सबूत
फॉरेंसिक टीम की जांच में निर्माणाधीन बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बने एक कमरे में कई जगह खून के निशान मिले हैं। कमरे के फर्श पर बिखरी रेत में मिले खून के धब्बे वारदात की भयावहता बयां कर रहे थे। मौके से बच्ची की खून से सनी स्कर्ट, चप्पल, चिप्स का खाली पैकेट और कोल्ड ड्रिंक की बोतल बरामद हुई है।
आरोपी कर रहे थे कड़ी निगरानी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटनास्थल से करीब 40 मीटर दूर शराब का पव्वा और बीड़ी के जले हुए टुकड़े भी मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची के साथ वारदात के वक्त आरोपी निगरानी भी कर रहे थे।
राज खुलने के डर से की हत्या
बच्ची की मां ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी उनकी झुग्गी से करीब 60-70 मीटर दूर रहते हैं और उनके साथ ही मजदूरी करते हैं। बच्ची दोनों आरोपियों को अच्छी तरह पहचानती थी। मां का आरोप है कि अपनी करतूत सामने आने के डर से आरोपियों ने बेटी की हत्या कर दी। शव को जिस स्थान से फेंका गया, वहां भी खून के निशान मिले हैं। बच्ची का शव लिफ्ट एरिया में फैली बिजली की वायरिंग तोड़ता हुआ बेसमेंट में जाकर गिरा।