मामले में तरुण सिंघल ने नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में कारोबारी तरुण सिंघल ने बताया कि 15 अक्तूबर को उनके पास एक कॉल आई। कॉलर की 15 अक्टूबर को कारोबारी के पास कॉल आई थी। खुद को विजयनगर का थानाध्यक्ष बताया और कहा कि 1.5 टन के दो स्प्लिट एसी चाहिए।
एसी राजनगर एक्सटेंशन की एसजी ग्रैंड सोसायटी में डिलीवर करने को कहा। रुपये घर से मिलने की बात कही। आरोप है कि उनका ऑटो चालक मंसूर सिद्दकी दोनों एसी लेकर सोसायटी पहुंचा और उसी नंबर पर फोन किया। शातिर ने ऑटो चालक को फोन पर सोसायटी से आगे प्लाट पर दुकान बनने की बात कहते हुए 67 हजार रुपये वहां से लेने को कहा।
साथ ही एसी सोसायटी गेट पर रखने को कहा। ऑटो चालक एसी सोसायटी गेट पर रखकर रकम लेने गया तो वहां कोई नहीं मिला। फिर चालक ने उस नंबर पर फोन किया तो वह बंद आया। ऑटो चालक वापस सोसायटी गेट पर पहुंचा तो वहां एसी नहीं मिला। तरुण सिंघल ने बताया कि उन्होंने विजयनगर थाने जाकर जानकारी की तो वहां उन्हें एसी मंगवाने का कोई पुलिसकर्मी नहीं मिला। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। शातिर को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।