फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हेलो मैं थानाध्यक्ष...': कॉल कर बोला शातिर- दो AC भेज दो, पैसे घर से ले जाना; खाकी के नाम पर ऐसे की ठगी

Sat, 09 Nov 2024 05:19 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

दिल्ली समेत एनसीआर में ठगी के मामले नहीं थम रहे हैं। अब गाजियाबाद में एक शातिर चोर ने थानाध्यक्ष बनकर दो एसी चुराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर लिया है। जांच भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
गाजियाबाद में शातिर चोर ने की ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नंदग्राम क्षेत्र में पुलिसकर्मी बनकर एक कारोबारी को कॉल करके दो एसी मंगवाकर बिना रुपये दिए लेकर भागने का मामला सामने आया है। शातिर ने कारोबारी तरुण सिंघल को कॉल करके खुद को विजयनगर थानाध्यक्ष बताया और घर पर दो एसी भेजने व घर से रुपये लेने की बात कहकर वारदात की। 

विज्ञापन

मामले में तरुण सिंघल ने नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में कारोबारी तरुण सिंघल ने बताया कि 15 अक्तूबर को उनके पास एक कॉल आई। कॉलर की 15 अक्टूबर को कारोबारी के पास कॉल आई थी। खुद को विजयनगर का थानाध्यक्ष बताया और कहा कि 1.5 टन के दो स्प्लिट एसी चाहिए।

एसी राजनगर एक्सटेंशन की एसजी ग्रैंड सोसायटी में डिलीवर करने को कहा। रुपये घर से मिलने की बात कही। आरोप है कि उनका ऑटो चालक मंसूर सिद्दकी दोनों एसी लेकर सोसायटी पहुंचा और उसी नंबर पर फोन किया। शातिर ने ऑटो चालक को फोन पर सोसायटी से आगे प्लाट पर दुकान बनने की बात कहते हुए 67 हजार रुपये वहां से लेने को कहा। 
विज्ञापन

साथ ही एसी सोसायटी गेट पर रखने को कहा। ऑटो चालक एसी सोसायटी गेट पर रखकर रकम लेने गया तो वहां कोई नहीं मिला। फिर चालक ने उस नंबर पर फोन किया तो वह बंद आया। ऑटो चालक वापस सोसायटी गेट पर पहुंचा तो वहां एसी नहीं मिला। तरुण सिंघल ने बताया कि उन्होंने विजयनगर थाने जाकर जानकारी की तो वहां उन्हें एसी मंगवाने का कोई पुलिसकर्मी नहीं मिला। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। शातिर को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें