फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 10 जगह लगेंगे नलकूप, 40 हजार को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। गर्मी में पेयजल संकट से निपटने के लिए नगर निगम ने तैयारी तेज कर दी है। शहर के पांचों जोन में जिन स्थानों पर पानी का संकट है, वहां 30 एचपी के नए नलकूप लगाए जाएंगे। नगर निगम ने ऐसे 10 स्थान चयनित कर टेंडर निकाल दिया है। इस कार्य पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। पेयजल आपूर्ति शुरू होने से लगभग आठ हजार घरों में 40 हजार लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

नगर निगम के महाप्रबंधक जलकल केपी आनंद ने बताया कि सबसे पहले उन स्थानों को लिया गया है, जहां अभी पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही। पेयजल लाइन बिछाने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। साथ ही नौ नलकूपों के रिबोर के लिए भी टेंडर निकाल दिया गया है। अगले महीने यह काम शुरू हो जाएगा। अप्रैल-मई तक पेयजल आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद है।
इन स्थानों पर लगेंगे 30 एचपी के नए नलकूप : वार्ड 52 न्यू पंचवटी कॉलोनी, वार्ड 69 लाल क्वार्टर महाराणा प्रताप विहार, वार्ड 6 साईं एन्क्लेव, वार्ड 84 राजनगर सेक्टर 10, वार्ड 67 संजयनगर सेक्टर 23, वार्ड 62 न्यू शताब्दीपुरम, वार्ड 28 राजीव कॉलोनी, वार्ड 38 अर्थला, वार्ड 27 ओम विहार, वार्ड 81 ज्ञान खंड चार।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें