सिकंदराबाद। बुलंदशहर-सिकंदराबाद स्टेट हाईवे पर बुधवार की रात में पावन कुटीर के सामने अनाज से भरा ट्रक अनियंत्रित होने के कारण पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को उपचार के लिए सीएचसी सिकंदराबाद में भर्ती कराया है।
बदायूं निवासी परिचालक निर्दोष ने बताया कि वह चालक भुवनेश कुमार के साथ ट्रक में अनाज लेकर बदायूं से दिल्ली जा रहे थे। बुधवार की रात में करीब दस बजे सिकंदराबाद नगर में पावन कुटीर के पास ट्रक के सामने अचानक निराश्रित पशु आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक भुवनेश घायल हो गए। जबकि उन्हें मामूली चोट आई। पुलिस ने भुवनेश को उपचार के लिए सिकंदराबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना रात के समय की होने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। क्योंकि स्टेट हाईवे सिकंदराबाद से होते हुए नेशनल हाईवे-34 को जोड़ता है। जिसके चलते मार्ग पर बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं।