फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तीसरे आरोपी अतुल ने कोर्ट में किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलावठी। थाना क्षेत्र के गांव कुरली में बीते बुधवार को बैल-बुग्गी रेस के दौरान हुई हिंसक झड़प, पथराव और फायरिंग के मामले में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। मामले की गंभीरता और पुलिस की लगातार छापा मार से घबराकर प्रकरण के तीसरे नामजद आरोपी अतुल निवासी कुरली ने बृहस्पतिवार को न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए उसे जेल भेज दिया। पुलिस अब फरार चल रहे चौथे नामजद आरोपी और अन्य अज्ञात उपद्रवियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


कुरली में बुधवार को बूढ़े बाबू की दूज के अवसर पर पारंपरिक बैल-बुग्गी रेस का आयोजन किया गया था। उत्सव के माहौल के बीच अचानक विवाद तब भड़क गया जब रेस के दौरान बुग्गी को धीमा चलाने को लेकर कुछ लोगों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और आरोपियों ने दो युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी।
जब ग्रामीणों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उन पर भी पथराव कर दिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी अतुल ने दहशत फैलाने के लिए जान से मारने की नीयत से अवैध असलहे से फायरिंग कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वारदात के दिन ही चार नामजद आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया था। इस प्रकरण में कुल चार नामजद और 13 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुख्य आरोपी अतुल गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था, लेकिन पुलिस की टीमें उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें