फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी पर हमला: ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक हेड कांस्टेबल पर लोहे की रॉड से जानलेवा अटैक, ड्राइवर पर केस

Fri, 21 Aug 2026 05:55 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)

सार

गाजियाबाद में एक यातायात मुख्य आरक्षी पर ट्रक चालक ने लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस कर्मी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
ट्रैफिक हेड कांस्टेबल पर जानलेवा हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेव सिटी थाना क्षेत्र के बुलन्दशहर रोड स्थित आनंद अस्पताल के पास यातायात व्यवस्था संभाल रहे एक मुख्य आरक्षी हेड कांस्टेबल पर ट्रक चालक द्वारा लोहे की रॉड से हमला करने का गम्भीर मामला सामने आया है। पीड़ित पुलिसकर्मी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पीड़ित ट्रैफिक हेड कांस्टेबल के अनुसार, 19 अगस्त दोपहर करीब 2 बजे हेड कांस्टेबल सुशील कुमार बुलंदशहर रोड पर आनंद अस्पताल के पास ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे थे। इसी दौरान नोएडा की तरफ से आ रहे एक ट्रक को जाम की स्थिति के कारण आगे कट से मोड़ने का निर्देश दिया गया। 

ट्रक चालक ने निर्देश का पालन करने के बजाय पुलिसकर्मी के साथ गाली-गलौज की और गाड़ी को थोड़ा आगे ले जाकर रोक दिया। इसके बाद आरोपी चालक हाथ में लोहे की रॉड लेकर आया और मुख्य आरक्षी सुशील कुमार पर जानलेवा हमला कर दिया। रॉड से किए गए हमले में मुख्य आरक्षी सुशील कुमार के बाएं पैर के घुटने पर गम्भीर चोट आई है, जिससे पैर में काफी सूजन आ गई है।
विज्ञापन


घायल पुलिस कर्मी ने वेव सिटी पुलिस को ट्रक नं के अज्ञात चालक के खिलाफ शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है, घटना की शिकायत मिलने के बाद थाना वेव सिटी में ट्रक नं के अज्ञात चालक के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौज और पुलिसकर्मी पर हमला करने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है, पुलिस सीसीटीवी और ट्रक नंबर के आधार पर आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें