फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 KM तक ट्रक ने घसीटी कार: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, चार लोगों की मौत; महाकालेश्वर से लौट रहे थे

Tue, 27 Jan 2026 10:50 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद

सार

पुलिस के अनुसार, कार राहुल चला रहे थे। बृजमोहन डिग्गी की तरफ सीट पर लेटा हुआ था, इसलिए हादसे में बच गया। उसने ही फोन करके पुलिस को सूचना दी। राहुल, प्रिंस, पारस व विक्रम की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
पांच में से केवल चार दोस्त ही बचे जिंदा, चश्मा पहले सेल्फी ले रहा बृजमोहन जीवित है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगे चल रहे ट्रक में कार घुसने से महाकालेश्वर दर्शन करने गए खोड़ा के दो चचेरे भाइयों समेत चार की मौत हो गई। उनका एक साथी घायल है। हादसा राजस्थान के दौसा जिले में हुआ। पुलिस कोहरे या ट्रक के अचानक ब्रेक लगने की वजह से हादसा होने की आशंका जता रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

खोड़ा थाना क्षेत्र स्थित वंदना एन्क्लेव निवासी राहुल गुप्ता (35) अपने चचेरे भाई प्रिंस (19), साले बृजमोहन और उसके दो दोस्तों पारस (35) व विक्रम सिंह (30) के साथ शुक्रवार को कार से महाकालेश्वर दर्शन के लिए उज्जैन रवाना हुए थे। कार बृजमोहन की थी।

राहुल के परिजन वंदना एन्क्लेव में ही रहने वाले राजेश गुप्ता ने बताया कि रविवार रात पांचों दर्शन करके घर के लिए चले। इसी दौरान सोमवार सुबह करीब 5:15 बजे पापड़दा थानाक्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर उनकी कार आगे चल रहे ट्रक से भिड़ गई।

दौसा पुलिस के अनुसार, कार का अगला हिस्सा ट्रक में अंदर तक घुस गया। इसके बाद कार करीब पांच किलोमीटर तक ट्रक के साथ घिसटती चली गई और एक डिवाइडर से टकराने के बाद अलग हुई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया।

पुलिस के अनुसार, कार राहुल चला रहे थे। बृजमोहन डिग्गी की तरफ सीट पर लेटा हुआ था, इसलिए हादसे में बच गया। उसने ही फोन करके पुलिस को सूचना दी। राहुल, प्रिंस, पारस व विक्रम की मौके पर ही मौत हो गई। चालक की तरफ का हिस्सा काटकर सभी को निकाला गया। शाम को पोस्टमार्टम के बाद दौसा पुलिस ने शव परिजनों को सौंपे। मंगलवार सुबह दोनों चचेरे भाइयों के शव खोड़ा लाए गए और शाम को परिजनों ने दाह संस्कार किया।

12वीं का छात्र था प्रिंस
हादसे में मारे गए राहुल की शादी हो चुकी है। उनके दो बच्चे हैं। वहीं, प्रिंस 12वीं का छात्र था। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि हादसे से आधा घंटे पहले कार बृजमोहन चला रहे थे। नींद आने की बात कहकर वह गाड़ी में पीछे की तरफ सोने चले गए और कार राहुल चलाने लगे। परिजनों का यह आरोप भी है कि ट्रक में कार फंसने के बाद बृजमोहन करीब आधा घंटे तक पुलिस व एंबुलेंस को फोन लगाते रहे, लेकिन मदद नहीं पहुंची। हालांकि, स्थानीय पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचने की बात कही है।
विज्ञापन

हादसा कोहरे या ट्रक के अचानक ब्रेक लगने की वजह से हुआ। हालांकि, स्पष्ट कारण पता लगाने के लिए हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। लिखित शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। -दीपक कुमार मीना, सीओ, नागल राजवतन सर्किल (राजस्थान)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें