फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: यात्रियों से भरी बस से टकराया ट्रक, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के नानू गांव के पास शनिवार को यात्रियों से भरी बस में एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बस में बैठी एक महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस शामली से लोनी की तरफ आ रही थी। बस चालक ने ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

बागपत के बिनौली स्थित बड़ावद गांव निवासी सहनसर पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार सुबह वह शामली से अपनी बस लेकर लोनी बस डिपो की तरफ आ रहे थे। बस में यात्री भी बैठे हुए थे। जैसे ही वह ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के नानु गांव के पास दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर पहुंचे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बस क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं बस में बैठी महिला यात्री सोनम त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिला सवारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें