फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: समस्याओं से परेशान किसानों ने घेरा जिला मुख्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले बुधवार को समस्याओं से परेशान किसानों ने जिला मुख्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। किसानों ने डीएम को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा है।
विज्ञापन


संगठन के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में किसान जिला मुख्यालय पर एकत्र हुए। सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाकर उन्होंने कहा कि इस बार गन्ने की ढुलाई के नाम पर ज्यादा रुपया किसानों से वसूला जा रहा है। ट्यूबवेल और घरों पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इन पर रोक लगाने की जरूरत है। सरकार की ओर से न तो किसानों को कोई ऋण माफी की योजना का लाभ दिया जा रहा है और न ही एमएसपी गारंटी कानून पर कोई विचार किया जा रहा है। करीब दो घंटे किसानों ने मुख्य द्वार पर हंगामा किया। इस मौके पर वेदपाल मुखिया, कुलदीप त्यागी तलहेटा, अभिषेक चौधरी, सचिन, उमेश, कृष्णपाल, भोपाल, हरेंद्र सिंह, राजू अमराला, कृष्णपाल चौधरी आदि मौजूद रहे। डीएम ने किसानों को मांग पत्र को राष्ट्रपति तक पहुंचने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें