फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सूदखोरों से परेशान दंपती ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन में कारोबारी पंकज गुप्ता (51) और उनकी पत्नी रीना (50) ने फ्लैट के अंदर खुदकुशी कर ली। पड़ोस में ही माता-पिता के साथ रहने वाले पंकज के भाई राजकुमार मंगलवार की रात साढ़े दस बजे उनसे मिलने पहुंचे तो इसकी जानकारी मिली।
विज्ञापन

पुलिस को मौके पर एक पेज का सुसाइड नोट मिला। इसमें पंकज ने लिखा है, 50 लाख का कर्ज हो गया है, सूदखोर परेशान कर रहे हैं, अब कोई और रास्ता नहीं बचा है।
पंकज के पिता मुकुट लाल और माता उनके फ्लैट से थोड़ी दूर शालीमार गार्डन एक्सटेंशन में ही रहते हैं। पंकज और रीना सुबह को 12 साल के मानसिक दिव्यांग बेटे को वहां छोड़ जाते थे। इसके बाद पंकज कारोबार पर और रीना ड्यूटी पर चली जाती थीं। परिवार की आर्थिक हालत खराब होने पर वह एक माॅल में नौकरी करने लगी थीं।
राजकुमार ने बताया कि भैया और भाभी अपने बेटे को मंगलवार को भी माता-पिता के पास छोड़ गए थे। शाम को उसे लेने नहीं आए तो चिंता हुई। भैया का फोन नहीं मिल रहा था। इसलिए, वह उनके फ्लैट पर चले गए। फ्लैट का गेट अंदर से बंद था। आवाज देने पर भी कोई गेट खोलने नहीं आया तो उन्हें हाथ देकर अंदर से इसे खोला।
विज्ञापन

अंदर जाते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बरामदे में पंखे से लगे फंदे से भैया का शव लटका था। अंदर गए थो कमरे में भाभी का शव भी फंदे से लटका था। एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि सुसाइड नोट में पंकज ने लिखा है कि 50 लाख का कर्ज हो गया है। वह उसे चुका नहीं पा रहे हैं। खुदकुशी के सिवाय कोई और चारा नहीं बचा है।
एसीपी ने बताया कि जांच के आधार पर दंपित को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाले लागों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। तहरीर दरोगा ने दी आरोपियों में छोटे, श्याम सिंह, धर्यनेगी, रजत ताेमर, हरेंद्र, मीनू पंकज और प्रभात कुमार हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें