वसुंधरा। वसुंधरा जोन के बृज विहार और वैशाली में बुधवार को कोयला भट्टी और पॉलिथीन का उपयोग करने वाले दुकानों पर कार्रवाई की है। इस दौरान से 30 से अधिक दुकानों से 1,34,000 रुपये का जुर्माना वसूल कर चेतावनी दी गई।
जोनल प्रभारी सुनील राय ने बताया कि प्रदूषण को रोकने के लिए अभियान चलाया गया। जोनल की टीम को बृज विहार और वैशाली में भेजा गया। टीम ने दुकानों के बाहर कोयला भट्टी जलाकर काम करने वालों पर कार्रवाई करते हुए भट्टी को ध्वस्त कर जुर्माना लगाया।