फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: घरेलू कलह से परेशान बुजुर्ग ने पंखे से लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर 16 में शुक्रवार को 63 साल के प्रवीण कुमार ने घरेलू कलह से परेशान होकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने पर उनके भाई फ्लैट पर पहुंचे। इंदिरापुरम पुलिस ने बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को जांच के दौरान कैमरे से सुसाइड नोट मिला है। इसमें पत्नी और बच्चों से विवाद की बात लिखी है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि प्रवीण कुमार सिन्हा (63) एक सरकारी बैंक से सेवानिवृत थे। वह पत्नी और बच्चों के साथ वसुंधरा सेक्टर 16 में रहते थे। शुक्रवार सुबह वह कमरे से बाहर नहीं आए तो परिवार को चिंता हुई। पत्नी ने कई बार दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। शक होने पर उन्होंने पति के भाई प्रकाश कुमार सिंह को फोन कर बुलाया। परिवार के सदस्यों ने खिड़की से अंदर देखा तो वह पंखे से चुन्नी बांधकर लटके हुए थे। डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया। जांच के दौरान पुलिस को कमरे से डायरी में सुसाइड नोट लिखा मिला है। पुलिस ने डायरी और पेन को कब्जे में लेकर बुजुर्ग के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई प्रकाश कुमार ने इंदिरापुरम पुलिस को मामले में तहरीर दी है।
ऑपरेशन सवेरा के तहत बुजुर्ग ने नहीं की थी शिकायत :
प्रथमदृष्टया, पुलिस की जांच में सामने आया है कि बुजुर्ग प्रवीण कुमार सिन्हा ने घरेलू कलह से परेशान होने के बावजूद भी इंदिरापुरम कोतवाली में संपर्क कर कोई शिकायत नहीं दी थी। उन्होंने सुसाइड नोट में पत्नी और बच्चे से विवाद की बात लिखी है।
विज्ञापन


इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि बुजुर्ग की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। कमरे से मिले सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें