फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बारिश के बाद ट्रिपिंग ने लोगों को किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। बृहस्पतिवार को हुई बारिश के बाद शहरी क्षेत्र में ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई है। रात में तीन से चार बार की ट्रिपिंग के बाद भी अगले दिन शुक्रवार को भी लोगों को फिर उसी दिक्कत का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं के मुताबिक रात दिन में ढाई से तीन घंटे बिजली गुल रही। ऊर्जा निगम का दावा है कि पानी गिरने के बाद नमी में फॉल्ट की समस्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन

महेंद्रा एन्क्लेव के प्रवीण शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को शास्त्रीनगर, अवंतिका, महेंद्रा एन्क्लेव इलाके में बारिश होने पर तीन घंटे बिजली गुल रही। रात में तीन से चार बार बिजली आई और गई। उम्मीद थी कि शुक्रवार को दिन में थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन ऐसे ही हालात बने रहे।
नेहरूनगर निवासी राजीव शर्मा ने बताया कि रात और दिन में बिजली आठ से दस बार थोड़ी थोड़ी देर के लिए आती जाती रही। इस बारे में ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पानी गिरने के बाद नमी की स्थिति बन जाती है। इससे जंपर उड़ने की शिकायत बनती है। इसी वजह से आपूर्ति थोड़ी प्रभावित हुई। निगम की टीम ने शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचकर खामी को दूर किया।
विज्ञापन

देहात इलाके में भी रही दिक्कत
मोदीनगर के फरीदनगर, तलहैटा, नाहली, भनैड़ा, कुम्हैड़ा समेत कई गांवों में रात में तीन से चार घंटे ही बिजली आई। दिन में भी बिजली ने ग्रामीण इलाकों में लोगों को परेशान किया। पशु पालकों को जहां पर्याप्त पानी नहीं मिला। वहीं ईख और अन्य फसलों की सिंचाई के लिए भी बिजली का किसान इंतजार में रहे। ग्रामीण जोन के अधीक्षण अभियंता महेश उपाध्याय ने बताया कि देहात में कहीं भी कटौती नहीं है। जहां भी बिजली गुल हुई, वह फॉल्ट की वजह से हुई। सूचना मिलने पर इनको सही कराया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें