फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्राइडेंट अकादमी ने 98 रन से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। तिगरी गोल चक्कर स्थित विशाल इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे इंदर कप मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को वंडर्स क्लब नोएडा और ट्राइडेंट क्रिकेट अकादमी के बीच मैच खेला गया। ट्राइडेंट अकादमी ने 98 रन से वंडर्स क्लब को मात दी।
विज्ञापन

टॉस जीतकर ट्राइडेंट अकादमी ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 331 रन का स्कोर बनाया। यजुर तेवतिया ने 89, युवराज सिंह ने 61 और विहान कुमार ने 57 रन बनाए। विरोधी टीम से गिरिक हून ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए वंडर्स क्लब नोएडा की पूरी टीम 37 ओवर में 233 रनों पर ऑल आउट हो गई। लव कुमार ने 50, विराट कौशिक ने 46 और राजवीर सूद ने 45 रन का योगदान दिया। ट्राइडेंट अकादमी से गेंदबाजी में यजुर तेवतिया ने चार, युवराज सिंह और यशार्थ शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। यजुर तेवतिया को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर आयोजक अंकित यादव, शुभम शर्मा, मैच अंपायर नीरज चौधरी, कुश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें