गाजियाबाद। जनपद में परिवर्तन योजना के लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने अहम कदम उठाया है। पात्र पुराने वाहनों के पंजीकरण के लिए 31 अक्तूबर से 15 नवंबर 2026 तक एक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार (14 नवंबर) को सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद परिवहन कार्यालय सामान्य कार्यदिवस की भांति खुला रहेगा।
विज्ञापन
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गाजियाबाद को आवंटित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा करना प्राथमिकता है। उन्होंने समस्त व्यावसायिक वाहन स्वामियों, ट्रांसपोर्टरों, विद्यालय प्रबंधकों व स्कूल वाहन संचालकों से विशेष अपील की है कि वे आज ही परिवहन कार्यालय में उपस्थित होकर अपने पात्र वाहनों के पंजीकरण से जुड़ी आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कराएं और निर्धारित समयावधि के भीतर इस महत्वपूर्ण योजना का पूरा लाभ उठाएं। संवाद