फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन जोन पुलिस ने चोरी और छिनैती के 321 मोबाइल फोन किए बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गाजियाबाद। ट्रांस हिंडन जोन के थानों की सर्विलांस टीमों ने चोरी और छिनैती हुए 321 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। शुक्रवार को पुलिस लाइन में डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल ने उनके मालिकों को बुलाकर मोबाइल फोन सौंपे। बरामद मोबाइल फोनों की कीमत करीब 75 लाख रुपये आंकी गई है।

डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल ने बताया कि जोन के सभी थानों और साइबर/सर्विलांस टीम ने यह कार्रवाई की। ये मोबाइल फोन चोरी, स्नैचिंग, लूट या खोने की शिकायतों पर आधारित थे। पुलिस टीम ने सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल का उपयोग किया। सर्विलांस और मैनुअल इनपुट की सहायता भी ली गई। तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण कर इन मोबाइल फोनों को बरामद किया गया। ये फोन देश के विभिन्न राज्यों से मिले। इनमें हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, बिहार, झारखंड और दिल्ली एनसीआर शामिल हैं। स्वामियों की पहचान सुनिश्चित करने के बाद उन्हें उनके फोन सौंप दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




कौशांबी की टीम रही अव्वल

थाना कौशांबी से सर्वाधिक 66 मोबाइल फोन बरामद हुए। इसके बाद थाना इंदिरापुरम से 62 और थाना साहिबाबाद से 61 फोन मिले। थाना खोड़ा से 37, थाना लिंकरोड से 32, थाना टीलामोड़ से 31 और थाना शालीमार गार्डन से 32 मोबाइल फोन बरामद किए गए। कुल 321 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें