फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 148 फील्ड ट्रेनर और आठ मास्टर ट्रेनर को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजियाबाद। जनगणना-2027 के दूसरे चरण के लिए बुधवार से तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई। दुहाई स्थित आईएमआर कॉलेज में 148 फील्ड ट्रेनर और आठ मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षण दिया गया। छह ट्रेनर अनुपस्थित रहे जिनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अंजनी कुमार ने बताया कि यह प्रशिक्षण नौ अक्तूबर तक सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा। प्रशिक्षण की गुणवत्ता के लिए 148 फील्ड ट्रेनरों को चार बैचों में विभाजित किया गया है। हर बैच में 37 प्रशिक्षणार्थी रखे गए हैं। प्रत्येक बैच के प्रशिक्षण कक्ष में दो मास्टर ट्रेनरों की ड्यूटी लगाई गई है। हर बैच के लिए स्मार्ट क्लास रूम की व्यवस्था की गई है। प्रशिक्षण के दौरान मोदीनगर के उप जिलाधिकारी ने पर्यवेक्षण किया। पहले दिन 142 फील्ड ट्रेनर उपस्थित हुए। खंड शिक्षा अधिकारी ने छह ट्रेनर की वैकल्पिक व्यवस्था की। अनुपस्थित फील्ड ट्रेनर में छाया सैन, सारिका त्यागी, गरिमा सिंह, मोनिका चौधरी, रजनी सिंह, राजकिशोर मिश्रा शामिल हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें