फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: व्यापारियों का 15वें दिन भी धरना जारी, सुभास पार्टी का समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजियाबाद। रमते राम रोड स्थित रामानुज दयाल मार्केट के व्यापारी संपत्ति कर हटाकर अधिक किराया वसूलने के विरोध में बुधवार को 15वें दिन भी धरने पर रहे। लगातार घाटे का सामना कर रहे व्यापारियों का आरोप है कि नगर निगम स्तर पर उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
आंदोलनरत व्यापारियों को कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और कई सामाजिक संस्थाओं का भी समर्थन मिल चुका है। लगातार मिल रहे जनसमर्थन से व्यापारियों को बल मिल रहा है और उन्होंने नगर निगम के खिलाफ आर-पार की लड़ाई की चेतावनी दी है। इस बीच सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी ने भी धरना स्थल पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन


पार्टी के महानगर अध्यक्ष पवन सक्सेना ने मार्केट अध्यक्ष अजय कुमार गर्ग को समर्थन पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों से अधिक किराया वसूलना अन्याय है और पार्टी इस लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी है। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनोज शर्मा होदिया ने नगर निगम की अनदेखी पर जल्द ही मेयर सुनीता दयाल का घेराव करने और वर्ष 2027 के चुनाव में जवाब देने की बात कही।
व्यापारी नेता महेश मित्तल ने कहा कि नगर निगम व्यापारियों की जायज मांगों की लगातार अनदेखी कर रहा है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


धरना स्थल पर राजेंद्र यादव, दीपक वर्मा, राम नरेश ठाकुर, शिव कुमार शर्मा, उमेश पांडे, महेश मित्तल, अजय गर्ग एडवोकेट, अरविंद गौतम, विनय मिश्रा, विनय मित्तल, भीष्म गिरी, प्रदीप शर्मा, भारत बजाज, जयप्रकाश, विनोद, बिट्टू, मोहनलाल, चौधरी, विक्की जैन, सोनू, संगीत लता, मनोज जैन, आनंद प्रकाश, अमित कुमार और अनिल जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें