तीनों बाइक से गांव थिरथली थाना रबूपरा जिला गौतमबुद्धनगर से शादी में से हलवाई का काम करके लौट रहे थे। ककोड़ थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह ने बताया कि तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। चालक मौके से फरार हो गया है। कार के नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है।