फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा: बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर, जीजा-साले समेत तीन लोगों की मौत

Fri, 07 Mar 2025 01:54 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

तीनों युवक बाइक से गांव थिरथली थाना रबूपरा जिला गौतमबुद्धनगर से शादी में से हलवाई का काम करके लौट रहे थे। हादसे के बाद पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।
विज्ञापन
हादसे के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ककोड़ की बुलंदशहर रोड पर सुबह चार बजे मजदूरी करके लौट रहे बाइक पर सवार तीन युवकों को कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन

ककोड़ की बुलंदशहर रोड पर पप्पू प्रधान दूध की डेयरी के सामने ही बाइक सवार रिंकू (24), सचिन (28) निवासी गांव दस्तूरा थाना ककोड और डब्बू (18) निवासी गांव सीकरी थाना खुर्जा नगर को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौत हो गई। मृतक डब्बू और सचिन रिश्ते में जीजा-साले हैं।

विज्ञापन

तीनों बाइक से गांव थिरथली थाना रबूपरा जिला गौतमबुद्धनगर से शादी में से हलवाई का काम करके लौट रहे थे। ककोड़ थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह ने बताया कि तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। चालक मौके से फरार हो गया है। कार के नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें