फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रक्षाबंधन पर तीन दिन रहेगा यातायात डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। रक्षाबंधन पर्व को लेकर यातायात पुलिस ने तीन दिवसीय विशेष डायवर्जन योजना लागू की है। इसमें 26 अगस्त की सुबह आठ बजे से 28 अगस्त की रात यह डायवर्जन लागू रहेगा।
विज्ञापन


दिल्ली, गाजियाबाद और आसपास के सीमावर्ती क्षेत्रों से अत्यधिक आवागमन की संभावना है। प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव अधिक होने के अनुमान को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। है। ऐसे में गाजियाबाद और दिल्ली से अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और लखनऊ जाने वाले सभी सवारी वाहन एनएच-9 या दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का उपयोग करेंगे। वहीं, मालवाहक वाहन अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और लखनऊ जाने के लिए केवल दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे या ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का प्रयोग करेंगे। इस अवधि में एनएच-9 पर मालवाहक वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। डीसीपी यातायात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि किसी भी सहायता के लिए एक्स हैंडल या Gzbtrafficpol पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, यातायात पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 9643322904 पर भी कॉल किया जा सकता है। यह नंबर 24 घंटे उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें