फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: टप्पेबाज गिरोह के दो सदस्य मुठभेड़ में दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सिहानीगेट थाना पुलिस और स्वाट टीम की शनिवार रात लोहियानगर में टप्पेबाज गिरोह के सदस्यों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। पकड़े गए दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सहायक पुलिस आयुक्त जियाउद्दीन ने बताया कि पुलिस टीमें रात में लोहियानगर की ओर चेकिंग कर रही थीं। तभी एक ऑटो में कुछ लोग आते दिखे। संदिग्ध लगने पर रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने ऑटो दौड़ा दिया। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपियों ने टीम पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें साकिर और पवन निवासी ट्रोनिका सिटी, लोनी घायल हो गए। मौके से दो तमंचे, कारतूस, लूटे गए कुंडल और वारदात में प्रयुक्त ऑटो बरामद हुआ है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 15 अगस्त को बस अड्डे से एक महिला को ऑटो में लिफ्ट देकर उसके कुंडल ठग लिए थे। बरामद आभूषण उसी वारदात के हैं। आरोपी पहले भी इसी तरह ऑटो में महिला सवारियों को बैठाकर आभूषण ठगने की कई वारदात कर चुके हैं। फरार बदमाशों की पहचान शादाब निवासी लोनी तिराहा और सुमित निवासी बंथला, लोनी के रूप में हुई है। दोनों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें