फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Traffic Advisory: गाजियाबाद में PM मोदी का रोड शो, कहीं रास्ते बंद तो कहीं डायवर्जन; घर से देख कर निकलें

Sat, 06 Apr 2024 10:41 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

छह अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गाजियाबाद में होंगे। इस दौरान वह यहां एक रोड शो में शामिल होंगे। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है। शनिवार दोपहर एक बजे से रूट डायवर्ट हो जाएगा। 
 
विज्ञापन
Traffic Advisory - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो मालीवाड़ा से आंबेडकर रोड होते हुए चौधरी मोड़ तक होगा। इस दौरान सुगम यातायात के लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। शनिवार छह अप्रैल को दोपहर एक बजे से भारी वाहन, दोपहर दो बजे से बसें और दोपहर तीन बजे से ऑटो व ई-रिक्शा के अलावा निजी दोपहिया व चार पहिया वाहन आंबेडकर रोड, चौधरी मोड़ और मालीवाड़ा की ओर नहीं जा सकेंगे। साथ ही रोड शो में शामिल होने वाले जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और समर्थकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
एडीसीपी यातायात वीरेंद्र कुमार ने इस दौरान वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है। असुविधा की स्थिति में यातायात हेल्पलाइन नंबर- 9643322904, 01202986100, यातायात निरीक्षक मुख्यालय संतोष सिंह- 7007847097, यातायात निरीक्षक द्वितीय अजय कुमार- 9219005151 पर संपर्क कर सकते हैं।

इन वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध
दोपहर एक बजे से भारी वाहन नहीं जा सकेंगे
- लालकुआं/साजन मोड़ से चौधरी मोड़
- वसुंधरा पुल से मोहननगर
- आत्माराम स्टील तिराहा से डायमंड तिराहा
- एएलटी चौराहा से मेरठ तिराहा
- जल निगम टी-प्वाइंट से मेरठ तिराहा
- तुलसी निकेतन से करन गेट गोलचक्कर
- सीमापुरी से मोहननगर
-दो बजे से नहीं जा सकेंगी रोडवेज, निजी और सिटी बसें
- आनंद विहार से मोहननगर
- लोनी/तुलसी निकेतन से करन गेट गोलचक्कर
- डासना पुलस से हापुड़ चुंगी
- जल निगम टी-प्वाइंट से मेरठ तिराहा
- सीमापुरी से मोहननगर
- एएलटी से मेरठ तिराहा
- लालकुआं से चौधरी मोड़
--तीन बजे से ऑटो, ई-रिक्शा और निजी वाहनों का आवागमन भी होगा बंद
- लाल कुआं से मोहनगर के बीच
- आरडीसी, हापुड़ चुंगी से पुराना बस अड्डा
- सिद्धार्थ विहार चौराहे से मेरठ तिराहा
- रमते राम रोड से मालीवाड़ा, चौधरी मोड़, घंटाघर
- विजयनगर धोबी घाट रेलवे पुल से चौधरी मोड़
- रोटरी गोलचक्कर से हिंडन रिवर मेट्रो स्टेशन
- घूकना मोड़, लोहिया नगर तिराहा, सिहानी गेट थाने के सामने से पुराना बस अड्डा/चौधरी मोड़
- एएलटी से मेरठ तिराहा
- बसंत चौक से मालीवाड़ा
- गऊशाला फाटक से दूधेश्वरनाथ मंदिर
- नंदग्राम तिराहे से मेरठ तिराहा
- राकेश मार्ग से चौधरी मोड़
- मेरठ तिराहा यू-टर्न से हापुड़ तिराहा
- चार व दो पहिया के लिए पार्किंग

यहां होगी पार्किंग की सुविधा
पार्किंग (पी-1) : जनप्रतिनिधियों के वाहन नेहरूनगर ऑडिटोरियम

पी-2/पी-3 : हापुड़, मेरठ की ओर से आने वाले दो या चार पहिया वाहनों के लिए हापुड़ चुंगी से बम्हेटा अंडरपास से आत्माराम स्टील होते हुए डायमंड रेडलाइट से बाएं होकर महाराणा प्रताप चौक से दाएं पुल से होते हुए होली चाइल्ड चौराहा के पास तक पार्किंग बनाई गई है।

पी-5/पी-6 : बुलंदशहर, हापुड़, नोएडा की ओर से आने वाले चार व दो पहिया वाहनों के लिए इंग्राहम स्कूल, चौधरी मोड़, ऑपूलेंट मॉल के पास पार्किंग बनाई गई है।

पी-9/पी-10 : मेरठ, मोहननगर, लोनी की ओर से आने वाले दो व चार पहिया वाहनों के लिए घूकना मोड़ से फव्वारा चौक से लोहियानगर मदर डेयरी कट से हिंदी भवन तक सड़क किनारे और होली चाइल्ड चौराहे के पास पार्किंग रहेगी।
विज्ञापन

बसों के लिए बनाए गए तीन पार्किंग स्थल
पी-4 : बुलंदशहर, हापुड़, नोएडा, मेरठ की ओर से आने वाली कार्यकर्ता और समर्थकों की बसें साजन मोड़ से दाएँ डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क होते हुए महाराणा प्रताप मार्ग, ए-ब्लॉक कविनगर में सड़क किनारे खड़ी कराई जाएंगी।
पी-7 : विजयनगर , नोएडा और बुलंदशहर की ओर से आने वाले बसे, विजयनगर टी-प्वाइंट से थाना विजयनगर होकर धोबीघाट रेलवे पुल के पास खड़ी कराई जाएंगी।
पी-10 : मुरादनगर, मोदीनगर, मोहननगर, लोनी की ओर से आने वाली बसों के लिए घूकना मोड़ से फव्वारा चौक, पटेलनगर पुलिस चेकपोस्ट के पास पार्किंग बनाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें